सुपर-4 में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया, 28 सितंबर को होगा महामुकाबला

एशिया कप 2025 के सुपर-4 के अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ ही क्रिकेटप्रेमियों को वह नज़ारा देखने को मिलेगा जिसका इंतज़ार दशकों से किया जा रहा था।

28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें खिताबी भिड़ंत में आमने-सामने होंगी।खास बात यह है कि एशिया कप के 41 साल के लंबे इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने होंगे।

इससे पहले दोनों टीमों के बीच कई बार लीग और सुपर-4 चरण में मुकाबले हुए हैं, लेकिन फाइनल तक दोनों का आमना-सामना कभी नहीं हुआ।पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक खेल दिखाते हुए 11 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने फाइनल का टिकट कटाया और अब भारत से होने वाला मुकाबला क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रहा है।

फैंस और विशेषज्ञों के मुताबिक यह मैच केवल एशिया कप का फाइनल नहीं बल्कि “हाई-वोल्टेज क्लैश” होगा, जिसे पूरी दुनिया सांसें रोककर देखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEnglish