दिल्ली में पुतिन का भव्य स्वागत: मोदी-पुतिन एक ही कार में सफर कर भेजा मजबूत दोस्ती का संदेश

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भरा यात्रा के बहुत कुछ मायने है। पुतिन जैसे ही दिल्ली पहुंचे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े ही गर्म जोशी से उन का स्वागत किया। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से निकलते समय प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में बैठे दिखाई दिए। पुतिन के विमान के उतरने से पहले ही फ्लाइट रडार 24 ने बताया कि उनकी फ्लाइट दुनिया की सबसे ज्यादा ट्रैक की जाने वाली उड़ान बन गई थी।

दोनों नेता एक ही कार में करते दिखे सफर

PM मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी से एयरपोर्ट से बाहर निकले। इससे पहले भी दोनों नेता सितंबर 2025 में चीन के तियानजिन शहर में हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान भी एक ही कार में साथ बैठे थे। उस समय वे बैठक स्थल से बातचीत के लिए तय लोकेशन तक एक ही गाड़ी में गए थे।

चीन में हुए SCO कार्यक्रम के समय पीएम मोदी की कार पुतिन की कारAurus Senatके पीछे चल रही थी। लेकिन दिल्ली में नजारा उल्टा रहा। यहां रूसी राष्ट्रपति की कार प्रधानमंत्री मोदी की टोयोटा फॉर्च्यूनर के पीछे चलती दिखी।

अमेरिका के दबाव के बीच दिखा दोस्ताना संकेत
SCO में दोनों का साथ सफर उस समय खास माना गया था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत के रूस से तेल व्यापार पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। ऐसे माहौल में मोदी-पुतिन की एक ही कार में तस्वीर ने मजबूत साझेदारी का संदेश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEnglish