गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा के साथ ही बप्पा की मूर्ति की स्थापना भी लोग घरों में करते हैं। मान्यता है कि भगवान गणेश को घर में स्थापित करने से घर में सुख-समृद्धि घर में आती है। आइए जानें कि गणेश चतुर्थी केशुभ अवसर पर बप्पा की स्थापना का कैसे करें।
घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना कैसे करें
गणेश चतुर्थी के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान वैगरह करने के बाद बप्पा की मूर्ति पूरे धूमधाम के साथ घर ले आनी चाहिए। खरीदने के बाद घर लाते समय उनके आंखों पर लाल रंग का साफ कपड़ा जरूर बांध दें और पूरे गाजे बाजे के साथ जयकारे लगाते हुए उन्हें अपने घर में बप्पा की मूर्ति को प्रवेश कराएं। बप्पा को लाते समय पुष्पों की वर्षा करना बहुत अच्छा माना जाता है। गणेशजी की घटनस्थापना शुभ मुहूर्त और सही विधि-विधान के अनुसार करनी चाहिए।
स्थापना से पहले घर के मंदिर को साफ करने के साथ गंगाजल का छिड़काव करें। बप्पा की मूर्ति को स्थापित करने के लिए घर में उत्तर दिशा सबसे उत्तम माना जाता है। बप्पा की मूर्ति के नीचे पीले या लाल रंग का आसन बिछाएं। फिर उसके बप्पा को रखें। बप्पा के पास स्वास्तिक जरूर बनाएं। इस प्रकार घर में गणेशजी की मूर्ति आप स्थापित करें। भगवान गणेशजी की मूर्ति के साथ-साथ कलश की स्थापना पूर्व दिशा में करना सबसे उत्तम माना जाता है।