शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर को यश राज फिल्म्स ने फिल्म ‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर रिलीज किया है। मर्दानी 3 के मेकर्स ने रानी मुखर्जी (Rani Mukharji) की फिल्म मर्दानी 3 का नया पोस्टर जारी कर फैंस का उत्साह और भी बढ़ा दिया है।
‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी अब एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ‘मर्दानी 3’ का पोस्टर जारी करने के साथ-साथ मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट भी जारी कर दी है।
मर्दानी 3 को लेकर यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया दिलचस्प पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में एक हाथ बंदूक पकड़े नजर आ रहा है। पोस्टर में हाथ में घड़ी, कलावा हैं। सामने दिल्ली पोलिस की बैरिकेडिंग लगी हुई है। मर्दानी 3 के पोस्टर में किसी का फेस तो नहीं दिख रहा है। ये हाथ रानी मुखर्जी का ही होगा।