घर और ऑफिस में रखें ये 7 फेंगशुई चीजें – धन, खुशी और सुख-समृद्धि अपने आप खिंची चली आएगी

जिस प्रकार भारत और हिन्दू धर्म में घर के निर्माण और इंटीरियर के लिए वास्तु शास्त्र को महत्वपूर्ण माना जाता है, उसी प्रकार चाइना में घर के इंटीरियर डिजाईन के दौरान ऊर्जा के संतुलन और खुशियों को बनाए रखने के लिए फेंगशुई शास्त्र से जुडी चीज़ों के उपयोग को काफी महत्व दिया जाता है। फेंगशुई शास्त्र में क्रिस्टल ग्लोब, कछुआ, लाफिंग बुद्धा जैसी चीज़ों का इस्तेमाल और कुछ नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। घर में, ऑफिस में और टेबल पर कुछ वस्तुओं के रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइये जानते हैं कि फेंगशुई खुशियाँ बढ़ाने के लिए किन चीज़ों को रखने की सलाह देता है –

1. लाफिंग बुद्धा (हँसता हुआ बुद्धा) :-लाफिंग बुद्धा फेंगशुई में सबसे प्रसिद्ध है और विश्वभर में सबसे अधिक उपयोग की जाती है। फेंगशुई के अनुसार, लाफिंग बुद्धा घर या ऑफिस की टेबल पर रखने से सारी परेशानियों को सोख लेता है और खुशियाँ, धन और सौभाग्य में वृद्धि करता है। इसे घर के मुख्य दरवाजे के पास या ऑफिस टेबल पर ऐसी जगह पर रखें, जहाँ आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की नज़र उस पर पड़े।

2. मनी फ्रॉग / Chan Chu (तीन टांग वाला मेंढक) :-फेंगशुई के अनुसार, चान चू धन के लिए चुम्बक की तरह काम करता है। घर में चान चू रखने से पैसा घर के अन्दर खिंचा चला आता है और चान चू उसे बचाकर रखता है। इस मेंढक के मुंह में एक सिक्का भी रखा जाता है, आमतौर पर चाइनीज़ सिक्का।

3. लाल धागे में बंधे चीनी सिक्के (3, 6 या 9) :-धन में वृद्धि करने के लिए इसे फेंगशुई में एक सस्ता, आसान और असरदार उपाय माना जाता है। सही तरीके से तैयार किये गए सिक्के के गुच्छे पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाते हैं और बेकार के खर्चों को कम करते हैं। इन्हें रखने से बचत भी बढती है। इन सिक्कों को आमतौर पर पर्स, तिजोरी या फिर घर के मुख्य द्वार पर लटकाते हैं।

4. वू लू (हुलु / लौकी) :-फेंगशुई में वू लू को ‘हीलर’ माना जाता है। कहते हैं कि वूलू लौकी घर के अन्दर आने वाली सभी बीमारियों, नेगेटिव एनर्जी और और किसी की बुरी नज़र जैसी चीज़ों को सोख लेता है और घर को सुरक्षित रखता है। इसे बीमार व्यक्ति के पास, घर की पूर्व दिशा में या मुख्य दरवाज़े के अन्दर रखा जाता है। आजकल वूलू के लॉकेट और ब्रेसलेट भी मार्केट में आने लगे हैं।

धातु से बना वू लू ज्यादा असरदार होता है। हर साल एक नया वू लू लें।

5. ड्रैगन की मूर्ति :-ड्रैगन को फेंगशुई की सबसे ताकतवर चीज़ों में से एक माना जाता है। ड्रैगन की मूर्ति रखना मानसिक शक्ति को बढाता है। इसके साथ ही, ड्रैगन सफलता, करियर और बुरी चीज़ों से सुरक्षा प्रदान करता है। इसे घर की पूर्व दिशा, लिविंग रूम या ऑफिस टेबल पर रखें। पानी के तरफ देखते हुए रखना ज्यादा प्रभावकारी कहा गया है।

6. क्रिस्टल ग्लोब :-क्रिस्टल ग्लोब ऊर्जा का संतुलन बनाये रखता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी भरता है। इस ग्लोब को रखने से करियर में तरक्की, बिज़नस में बढ़ावा, नाम, रुतबा और शोहरत मिलती है। इसे ऑफिस की टेबल पर रखा जाना चाहिये। इसे दिन में तीन-चार बार घुमाना चाहिए।

7. फेंगशुई पिरामिड (खासकर 9-लेवल या क्रिस्टल पिरामिड) :-पिरामिड घर या ऑफिस में से नेगेटिव एनर्जी को ख़त्म करता है और इसके आस-पास रहने वाले व्यक्ति का फोकस/एकाग्रता बढ़ाता है। इसे पढाई करने वाली टेबल या घर के बीच में कहीं रखना चाहिए। कुछ एक्सपर्ट नेगेटिव एनर्जी सोखने के लिए इसे वाशरूम/बाथरूम के बाहर रखने की भी सलाह देते हैं।

हालाँकि, फेंग शुई में इस्तेमाल होने वाली चीज़ों की लिस्ट बहुत लम्बी है, लेकिन ये सात सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध हैं और आसानी से मार्केट में मिल जाती हैं। तो अगर आप भी अपने आस पास की एनर्जी को सही करने के लिए फेंगशुई को इस्तेमाल करने चाहते हैं, तो आप इनके बारे में सोच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEnglish