टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा, उपकप्तान शुभमन गिल बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्क्वाड की घोषणा की। इस बार भी टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई है, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम चयन में सबसे बड़ा फैसला उपकप्तान शुभमन गिल को बाहर रखना रहा। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। चयनकर्ताओं ने युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन बनाते हुए एक मजबूत स्क्वाड तैयार किया है

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड –
बल्लेबाज – सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा,
विकेट कीपर – संजू सैमसन, ईशान किशन
ऑलराउंडर – हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), और वाशिंगटन सुंदर
गेंदबाज – जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEnglish